Turtles of Rajasthan

Turtles of Rajasthan

Turtles of Rajasthan
banner pic by khandal

राजस्थान की कछुआ प्रजातियां – eBook (Hindi)

राजस्थान की कछुआ प्रजातियां


क्या शुष्क राजस्थान में जलीय प्राणी वर्ग में भी विविधता होगी? राजस्थान राज्य में 26 बड़ी नदियाँ बहती हैं, एवं यहाँ पर बड़ी संख्या में झीलें एवं तालाब हैं। राजस्थान में जलीय कछुओं की 10 प्रजातियाँ पाई जाती हैं और 01 प्रजाति जमीन पर रहने वाली पाई जाती है। जैव विविधता के एक अनोखे वर्ग – कछुओं के प्रति हम सदैव अनभिज्ञ रहे है। कछुए माँसाहारी और शाकाहारी दोनों ही तरह के होते हैं, ये मरे हुए जानवरों के सड़े-गले अवशेषों को खा जाते हैं, इससे नदी, नालों को साफ रखने में बहुत सहायता मिलती है। कछुए भोज्य शृंखला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते है।

इस पुस्तिका में राजस्थान मे पाए जाने वाले कछुओ की जानकारी उपलब्द कराई गई है, आशा है इससे पाठकों को मदद मिलेगी। 

आप अपना फीडबैक यहाँ प्रेषित करें- mstnilssonia@gmail.com