जाने, कैसे गोडावण खुद को शिकारी पक्षियों से बचाता है?

राजस्थान के सूखे रेतीले इलाकों में पाए जाने वाला गोडावण पक्षी, दुनिया का सबसे बड़े आकार का पक्षी है जो कि लगभग एक मीटर तक ऊँचा व दिखने में शुतुरमुर्ग जैसा प्रतीत होता है। अपने भारी वजन के कारण यह लम्बी दुरी तक उड़ पाने में अशक्षम होता है परन्तु यह बहुत तेजी से दौड़ सकता है। यह राजस्थान का राज्य पक्षी है तथा जैसलमेर के मरू उद्यान में सेवन घास के मैदानों में पाया जाता है। एक समय था जब यह पक्षी बड़ी संख्या में पाया जाता था, परन्तु इसके घटते आवास व् अवैध शिकार के चलते आज यह गंभीर रूप से संकटग्रस्त प्रजाति है।
परन्तु इस पक्षी के जीवन का संघर्ष केवल यही तक सिमित नहीं है बल्कि कई बार इसे खुद को शिकारी पक्षियों से भी बचाना पड़ता है…

जब भी कभी गोडावण किसी शिकारी पक्षी को अपनी ओर बढ़ते देखता है…

तो ऐसे में यह खुद को बचाने के लिए तुरंत नजदीकी किसी पेड़ या झाड़ के नीचे जाकर खुद को छुपा लेता है…

और तब तक छुपा रहता है जब तक शिकारी पक्षी वहां से चला नहीं जाता

अपने अस्तित्व को बचाये रखने के लिए यह इस पक्षी की एक रणनीति होती है

  1. Cover picture credit Mr. Nirav Bhatt
  2. Other pictures credit Dr. Dharmendra Khandal

 

 

Discussion

No comments yet — start the conversation below.

Leave a comment

Your email address will not be published.