मगरमच्छ संग ऊदबिलाव का व्यवहार

मगरमच्छ संग ऊदबिलाव का व्यवहार 

स्मूद कोटेड ओटर (Lutrogale perspicillata), एशिया में पाए जाने वाला सबसे बड़ा ऊदबिलाव है जो नदी के स्वच्छ जल में निवास करते हैं। वहीँ दूसरी ओर मग्गर क्रोकोडाइल (Crocodylus palustris) जिसे मग्गर और मार्श क्रोकोडाइल के नाम से भी जाना जाता है, भारतीय उपमहाद्वीप में मीठे पानी के आवासों का मूल निवासी है, जहां यह दलदल, झीलों, नदियों और कृत्रिम तालाबों में रहता है। राजस्थान में चम्बल नदी में इन दोनों ही जीवों की एक अच्छी आबादी पायी जाती है।

मछलियां खाने वाले ऊदबिलाव की तुलना में देखें तो मगरमच्छ निसंदेह एक खतरनाक शिकारी होता है परन्तु फिर भी मगरमच्छ संग इन ऊदबिलाव का व्यवहार बड़ा ही अजीब व दिलचस्प है। जिसे इस चित्र कथा में दर्शाया गया है तथा इस घटना को चम्बल नदी (कोटा) के किनारे पर शरद ऋतू की एक सुबह 11 बजे के आसपास दर्ज किया गया है।

मगरमच्छ संग ऊदबिलाव का व्यवहार

सुबह की नर्म धुप में जब सभी मगरमच्छ पानी के आसपास चट्टानों पर लेटे हुए धुप सेक (Basking) रहे होते हैं उसी समय ऊदबिलाव भी धुप में यहाँ वहां घूमते व खेलते हैं।

मगरमच्छ संग ऊदबिलाव का व्यवहार

और इसी बीच ये सभी ऊदबिलाव जानबूझ कर इन मगरमच्छों के आसपास घूमते हैं। कुछ ऊदबिलाव मुँह की तरफ तो कुछ पूँछ की तरफ खड़े हो जाते हैं और बारी बारी के मगरमछ को छूते हैं। जैसे ही मगरमच्छ आक्रामक होते है तो ऊदबिलाव तुरंत दूर भाग जाते हैं। ये सिलसिला यूँ ही चलता रहता है।

मगरमच्छ संग ऊदबिलाव का व्यवहार

उदबिलावों के इस व्यवहार से कुछ छोटे मगरमच्छ तो जल्दी ही पानी में वापिस लौट जाते हैं तो कुछ पानी से काफी दूर चले जाते हैं।

मगरमच्छ संग ऊदबिलाव का व्यवहार

उदबिलावों का यह व्यवहार कुछ अजीब सा ही है क्योंकि मगरमच्छ उनके लिए खतरनाक हो सकते है तथा एक झटके में उनको मार सकते हैं परन्तु फिर भी ये ऐसे खतरनाक शिकारी के आसपास घूम उसे परेशान करते हैं।

आखिर ये क्या है ? क्या ये मोब्बिंग है या फिर सिर्फ एक खेलने का तरीका ?

Discussion

No comments yet — start the conversation below.

Leave a comment

Your email address will not be published.