फ़ोटो कहानी

फ़ोटो कहानी में मुख्य काम तस्वीरों का है। क्रम में रखी गई तस्वीरें कोई एक घटना दिखाती हैं — कौन किससे भिड़ा, किसने क्या खाया, कौन बचकर निकला — और साथ का पाठ उतना ही कहता है जितना समझने के लिए ज़रूरी हो।

यहाँ बाघ और बघेरे का आमना-सामना है, भालू माँ और बाघिन की भिड़ंत, मुर्दार पर लड़ते सियार, जलस्रोत के लिए बाघों की लड़ाई, नेवला और उसका शिकार, बुलफ्रॉग और रैट स्नेक का जीवन-मरण संघर्ष, शिकारी पक्षियों से छिपता गोडावण, और क्षेत्र के लिए लड़ते नर खड़मोर। कुल 35 कहानियाँ, लगभग सभी हिन्दी में।

वन्यजीवों में “एरिथ्रिज्म”
पक्षी

वन्यजीवों में “एरिथ्रिज्म”

वन्यजीवों की दुनिया में अक्सर आपने लीयूसिस्टिक (Leucistic), एल्बिनो (Albino) और मिलेनेस्टीक (Melanistic) जीव देखे होंगे, जिनका रंग…