नेवला और उसके शिकार

नेवला और उसके शिकार

यह चित्र कथा है “ग्रे मोंगूज़ (Grey Mongoose Herpestes edwardsii)” और “गोह (Monitor Lizard Varanus bengalensis)” के एक दुर्लभ संघर्ष की।

नेवला और उसके शिकार

कई बार नेवले और सांप के बीच में लड़ाई देखी जाती है, जिसका अंत सांप के जख्मी होने या मर जाने के बाद ही होता है। नेवला, सांप को हमेशा उसके फन की तरफ से दबोचता है ताकि सांप उस पर अपना जहर ना उगल सके। परन्तु अगर कभी दो नेवले साथ हो तो फन और पूँछ दोनों ओर बारी-बारी से हमला करते हैं। इस परिस्थिति में सांप बहुत जल्दी थक जाता है और जख्मी होकर अपनी जान गवा बैठता है।

नेवला और उसके शिकार

लेकिन नेवले को बड़े विषैले साँपों के अलावा गोह का शिकार करते हुए भी देखा गया है।

नेवला और उसके शिकार

नेवला बड़ी ही फुर्ती से अपने से बड़े आकार की गोह को इधर-उधर काटते हुए जख्मी करने लगता है। वहीं दूसरी और गोह अपनी पूँछ को अगल बगल हिला कर खुद को बचाने की कोशिश करती है।
परन्तु सारी कोशिशों के बाद भी नेवला गोह के मुँह और नाक को बुरी तरह से जख्मी कर उसे मार देता है।

 

Discussion

1 comment

  1. Dharam Veer Singh Jodha

    Amazing images and story sir 👌

Leave a comment

Your email address will not be published.